
मोटापा एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसके कारण कई अन्य तरह की बीमारियाँ हो सकती है। गलत खान पान, एक्सरसाइज की कमी इत्यादि अन्य कारणों से शरीर में फैट जमा हो जाता है। आगे चल कर ये समस्या उच्च रक्त चाप, मधुमेह, ह्रदय रोग जैसे कई रोगों का कारण बन सकती है।
कई बार व्यक्ति का वजन इतना ज्यादा होता है कि उसके लिए एक्सरसाइज करना तो दूर, शरीर को हिलाना-डुलाना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं कुछ लोग मोटापे से परेशान होने के कारण आसानी से एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। बहुत अधिक मोटापा हो, तो न तो आप आसानी से झुक सकते हैं और न ही दौड़ सकते हैं। ऐसे लोग अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो उन्हें खास तरह से एक्सरसाइज की शुरुआत करनी चाहिए।
मोटापे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और कम करने के उपाय
आइये जानते हैं मोटापे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और उसको कम करने के उपाय -
1) मोटापा होने के कारण प्रमुख कारण क्या है?
मोटापा होने के पीछे जीवन शैली में अनियमितता, खान पान का असंतुलन, हाई कैलोरी फ़ूड, अधिक मीठा और एक्सरसाइज की कमी प्रमुख कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं क्या आदते हैं जो मोटापे का कारण बनती हैं -
· शरीर में बढ़ने वाला मोटापा मुख्य रूप से हाई कैलोरी भोजन और उस कैलोरी का उपयोग नहीं होना अर्थात शारीरिक श्रम की कमी है।
· अधिक मीठा खाने से भी मोटापा बढ़ता है।
· जो लोग रात देरी से भोजन करते हैं और हाई कैलोरी भोजन लेके सो जाते हैं, ऐसे में मोटापा बढ़ सकता है।
· दिन में भोजन करने के बाद सोना भी हानिकारक है।
· जो लोग मानसिक तनाव से ग्रसित हैं, उनको अधिक खाने की आदत हो जाती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।
· कुछ दवाओं के सेवन से भी मोटापा बढ़ सकता है, जैसे एंटी डिप्रेसेंट दवाएं आदि।
· गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में मोटापा बढ़ना एक सामान्य बात है, हालांकि बाद में इसको कम करने के लिए आपको शारीरिक व्यायाम करना जरुरी है।
· थाइरोइड की अधिकता यानी हाइपो थाइरोइडिज्म की समस्या होने के कारण भी मोटापा बढ़ सकता है।
· कुछ लोगों में आनुवांशिक रूप से भी मोटापे की समस्या हो सकती है।
2) मोटापे से होने वाली बीमारियां
मोटापा सीधे तौर पर कोई बीमारी तो नहीं है लेकिन यह कई अन्य रोगों का कारण बन सकता है। शरीर की लम्बाई और वजन का अनुपात एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाए तो मोटापे की श्रेणी में माना जाता है। इसके कारण निम्न बीमारियां हो सकती है -
हृदय रोग
अधिक ब्लड शुगर यानी डायबिटीज
जोड़ों में दर्द
अस्थमा, श्वास से जुड़ी समस्या
3) मोटापा कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज
मोटापे को कम करने के सबसे जरुरी है संतुलित आहार और नियमित व्यायाम। आइये जानते हैं कुछ एक्सरसाइज जिनको नियमित करने से मोटापा कम हो जाता है।
रनिंग
दौड़ लगाना मोटापे के लिए सबसे जरुरी है। आपको नियमित अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ जरुर करना चाहिए। ये सबसे तेजी से मोटापा घटा सकता है।
क्रंचेज
पेट की चर्बी को तेजी से कम करने लिए आपको ये एक्सरसाइज बहुत लाभ करेगी। संतुलित भोजन के साथ रेगुलर करने से इससे आपको एक सप्ताह में ही लाभ दिखने लग जाएगा। जिन लोगों को पेट कम करने की एक्सरसाइज जाननी है उनके लिए ये सबसे बेहतर एक्सरसाइज होगी।
प्लेंक
आपकी पूरी कोर में मजबूती लाने और तेजी से पतला होने के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इस व्यायाम में आपको पैरों के पंजे और हाथों पर अपना वजन टिकाना होता है जिससे पूरे शरीर को जोर लगाना पड़ता है। अगर कोई अन्य एक्सरसाइज नहीं कर रहे हों तब भी आप से रेगुलर कर सकते हैं। यह एक तरह का सर्वांगासन है।
रस्सी कूदना
स्किपिंग करने से स्टैमिना बढ़ता है और फैट भी बर्न होता है। तेजी से पतला होने के उपाय के रूप में बहुत कारगर है।
सूर्य नमस्कार
जिन लोगों का ये सवाल रहता है कि पतला होने के लिए क्या करें, उनके लिए सूर्य नमस्कार सबसे बेहतरीन और लाभदायक व्यायाम है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर लचीला हो जाता है।
व्यायाम के साथ साथ जो चीज़ विशेष रूप से ध्यान रखनी चाहिए वो है संतुलित भोजन। अगर आप व्यायाम करते हैं लेकिन फिर भी मोटापा कम नहीं हो रहा तो उसका कारण है आपका अनुचित खान पान। भोजन में हाई कैलोरी फ़ूड लेने से ऊर्जा फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगती है। ऐसे में व्यायाम करने तब भी फैट कम नहीं होता।
सुबह के भोजन में एक कटोरी दही का सेवन अवश्य करें। इसमें लो कैलोरी पाई जाती है, साथ ही प्रोबायोटिक के रूप में पेट के लिए अच्छा है।
सुबह गर्म पानी में नीबू और शहद का सेवन करें।
लौकी, करेले का जूस पियें।
भोजन में सलाद अधिक खाएं। सीजनल फल भी प्रतिदिन खांए।
एलोवेरा के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करें। इसमें फायबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को अच्छा बनाता है, कब्ज़ की शिकायत कम होती है और मोटापा बढ़ने से रोकता है।
5) मोटापे पे कंट्रोल करने के लिए जरुरी सुझाव
मोटापे को कण्ट्रोल करके ही इससे बचा जा सकता है। इसके लिए दवाइयां इतनी कारगर नहीं है जितना कि जीवनशैली में लाया गया बदलाव है। अगर आप मोटापे से बचना चाहते हैं तो निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें -
भोजन में सलाद अधिक होना चाहिए और अधिक मात्रा में ठूंस ठूंस कर भोजन नहीं करना चाहिए।
रात का भोजन सोने से दो घंटे पहले कर लेना चाहिए और भोजन के बाद टहलना चाहिए। अगर ऐसा न कर सकते हों तो कम से कम एक हजार कदम पैदल तो अवश्य ही चलना चाहिए।
रात का भोजन बहुत हल्का होना चाहिए।
मोटापा घटाना चाहते हैं तो आपको यथासंभव मीठे से बचना होगा। अगर खाना चाहते हैं तो कम मात्रा में ही लेवें।
बाहर के खाने और फास्ट फ़ूड से बचें। इनमें अधिक कैलोरी होती है जो मोटापे का कारण बनती है।
उठने के बाद सुबह गर्म पानी पियें और ऐसा ही रात को सोने से पहले भी करें।
प्रतिदिन व्यायाम, योगासन, मेडिटेशन और प्राणायाम करें। इससे मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर आप स्वस्थ रहेंगे।
किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। शराब आदि के सेवन से भी मोटापा बढ़ता है।
अगर आप मोटापे से ग्रसित हैं तो आपको अपनी जीवन शैली पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम इसलिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ आप आपने आस पास के किसी न्यूट्रीशियन और हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर डाईट चार्ट बनवा सकते हैं। योग और आयुर्वेद भी इसमें बहुत लाभ दायक है। पास ही किसी योगाचार्य से परामर्श लेकर योगाभ्यास शुरू करें।
Affiliate Disclosure: This post may contain affiliate links. This means I may receive a commission or income if you purchase the product I promote. As an affiliate, I earn from qualifying purchases. You can read my full disclaimer here.