
बादाम खाने के कई फायदे है, यह हमें कितने सारे स्वास्थ्य लाभ देता है इस बात से तो हम सभी परिचित है| लेकिन क्या आप जानते है बादाम का तेल भी हमें कई लाभ प्रदान करता है| यह गुणों का भंडार है|
दरहसल बादाम में 44% तेल मौजूद होता है जिसे कोल्ड प्रेस करके निकाला जाता है| इसके तेल का आतंरिक और बाहरी दोनों तरह से प्रयोग किया जाता है|
बादाम तेल में विटामिन ए, बी और ई मौजूद होता है| बादाम के तेल को दूध में डालकर पिने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है| इससे शरीर में ताकत आती है| यह तेल आपकी सुंदरता को बढ़ाने में भी मदद करता है|
इससे रोजाना रात को त्वचा पर मालिश करके सोने से त्वचा का रंग निखरता है, और इसकी खास बात यह है की यह हर प्रकार की त्वचा के लिए अनुरूप है| बादाम के तेल की तासीर गर्म होती है| इसलिए इसके तेल से सिर की मालिश करने पर सिर में रक्त संचार तेज हो जाता है| जिससे बाल जल्दी बढ़ते हैं और उनकी जड़े मजबूत होती है|
1.एक चम्मच बादाम का तेल गर्म दूध में डाल कर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है और आपका शरीर शक्तिशाली बनता है |
1.एक चम्मच बादाम का तेल गर्म दूध में डाल कर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है और आपका शरीर शक्तिशाली बनता है |
2.यदि आपका दिल कमजोर है या कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ है | तो बदाम का तेल इस्तेमाल करने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम होगा और आपको हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी नही रहेगा |
3.अगर आपके बाल हल्के और पतले है | तो आप हर रोज बादाम के तेल से मालिश करने से आपके बाल घने लम्बे काले और चमकदार बनेगे और दो मुहे और रुसी की समस्या भी नही होगी |
4. बादाम का तेल प्रतिदिन उपयोग करने से आपके बालो को प्राकृतिक रूप से कंडिशनर मिलता है |
5.बादाम का तेल पीने से आपका दिमाग तेज बनता है और दिमाग की कोशिकाओ की मरम्मत करता है और उन्हें जरूरी तत्व भी प्रदान करता है |
6.अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द रहता है | तो एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच बादाम का तेल और 2 चम्मच शहद मिला कर पीने से दर्द में शीघ्र राहत मिलती है |
http://healthsetu.com/skin-care/the-secret-of-glowing-skin-almond-oil-in-hindi/
http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/badam-tel-ke-fayde-benefits-of-almond.html
Comments