त्‍वचा के सभी रोगों का नाश करती है मड थैरेपी, जानें इसके 5 स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

KayaWell Icon
त्‍वचा के सभी रोगों का नाश करती है मड थैरेपी, जानें इसके 5 स्‍वास्‍थ्‍य लाभ
452 Views
KayaWell Expert
मड थेरेपी एक महत्वपूर्ण नेचुरोपैथी है, चर्म रोग व सौंदर्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मड थेरेपी कारगर है और इसके प्रयोग से कई शारीरिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा में माटी का प्रयोग कई रोगों के निवारण में प्राचीन काल से ही होता आया है। नए वैज्ञानिक शोध भी प्रमाणित करते हैं कि माटी चिकित्सा (मड थेरेपी) की शरीर को तरो ताजा करने जीवंत और उर्जावान बनाने में महत्वपूर्ण उपयोगिता होती है। चर्म रोग व सौंदर्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मड थेरेपी कारगर है। यह एक महत्वपूर्ण नेचुरोपैथी है। मड के प्रयोग से ही शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

1.  मुंहासों के इलाज में

अच्छी तरह से साफ करने वाली तथा कोमल मड, जैसे मुलतानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पैक मुंहासों से छुटकारा पाने तथा त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में सहायक होता है।

2.  ड्राई स्किन के लिए

ड्राई स्किन और मांसपेशियों के दर्द से परेशान हैं, तो मड थेरेपी करवाएं। यह थेरेपी आपको तुरंत राहत देगी और आप फ्रेश महसूस करेंगी/करेंगे। इस थेरेपी से सौंदर्य में तो निखार आता ही साथ ही यह एंटी एजिंग का काम भी करती है। मड थेरेपी से रोगों को दूर करने और शारीरिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए शरीर के अलग-अलग भागों पर मिट्टी का लेप किया जाता है।

3.  त्वचा समस्याओं के लिए

एक्जिमा जैसी त्वचा समस्याओं से मड पैक लगाकर निजात पाई जा सकती है। ऐसा मिट्टी की स्वाभाविक प्रवृत्ति, एंटी टॉक्सिक और ठंडा होने की वजह से होता है। ऐसे में साबुन की जगह मड से नहाने की सलाह दी जाती है।

4.  पाचन में सहायक

पेट के निचले हिस्से पर मड पैक लगाने से यह पाचन में सुधार करने में मदद करता है। यह अभ्यास आंतों की गर्मी को कम करने में समर्थ सिद्ध होती है, साथ ही आंतों के क्रमाकुंचन (पेरिस्टॉसिस) आंदोलन को भी उत्तेजित करता है। इसके अलावा पेट में गैस या दर्द होने की स्थिति में राहत पाने के लिए पेट पर मड पैक लगाने की सलाह दी जाती है।

5.  नेत्र समस्याओं के लिए

आंखों पर मड पैक लगाने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है तथा इसे नेत्र दृष्टि वृद्धि के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नेत्र विकृतियों जैसे नेत्रश्लेष्मलाशोथ तथा स्टाई में भी यह फायदेमंद होता है।  

6.  बुखार व घाव आदि के उपचार में

बुखार से राहत पाने के लिए मड पैक को पेट के साथ माथे पर लगाया जा सकता है। मड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, इसलिए यह घाव और निशानों के उपचार के लिए भी काफी कारगर विकल्प होता है।

7.  सिर दर्द व तनाव

मड थेरेपी सिर दर्द के लिए भी एक कारगर उपचार हो सकती है, विशेषकर गर्म और आर्द्र बाहरी वातावरण के साथ जुड़े सिर दर्द के मामले में। ऐेसे में मड पैक को माथे पर लागू करने की सलाह दी जाती है (और यदि जरूरत हो तो पूरे सिर पर भी)। इससे सिर की गर्मी दूर होती है और सिर दर्द और तनाव भी दूर हो जाता है।  

8.  डायरिया और उल्टी

दस्त हो जाने पर भी मड पैक सहायक सिद्ध होता है। इस समस्या के होने पर पेट पर मड पैक लगाया जाता है। वहीं उल्टी के मामले में मड पैक को छाती पर लगाया जाता है। इसे लगाने से उलटियां बंद हो जाती हैं।   

9.  कब्ज

पेट पर मड पैक लगाने पर यह कब्ज वाली आंत के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक उत्तेजक का काम करता है। इसलिये ही नैचुरोपेथी में भी कब्ज की समस्या से छटकारा दिलाने के लिए पेट पर मड पैक लगाया जाता है।  

Sponsored

Comments