रोजाना 1 चुटकी हींग खानें से इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

KayaWell Icon
रोजाना 1 चुटकी हींग खानें से इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
452 Views
hing ke fayde, hing khane ke fayde,
KayaWell Expert

भारतीय खानों स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए हींग का तड़का लगाया जाता है। हींग की खुश्बू बहुत तेज और मनमोहक होती है। आयुर्वेद में हींग को बहुत फायदेमंद बताया गया है। अगर आप रोजाना अपने खाने में सिर्फ 1 चुटकी हींग का इस्तेमाल करें, तो बहुत सारी बीमारियों से हमेशा बचे रहेंगे। हींग पेट, लिवर और आंखों के लिए फायदेमंद होती है। आइए आपको बताते हैं कि रोजाना हींग का सेवन करना आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है।


कभी नहीं होगी पेट की समस्याएं:-

हींग पेट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना हींग के सेवन से पेट की समस्याएं जैसे पाचन, बदहजमी, गैस आदि दूर रहते हैं। यह पेट में गैस, पेट के कीड़े, ऐंठन और मरोड़ से होने वाले दर्द को भी दूर करती है।

नहीं होगी ब्लड प्रेशर की समस्या:-

हींग में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं। इसलिए ये ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। रोजाना हींग के सेवन से नसों में ब्लड क्लॉटिंग (रक्त का थक्का जमने) की समस्या नहीं होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कभी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें :- हींग के फायदे नुकसान और असली हींग की पहचान

सांस की बीमारियां नहीं होगी:-

खांसी की समस्या है तो हींग का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हींग सामान्य खांसी, सूखी खांसी, इंफ्लूएंजा, ब्रोन्काइटिस और अस्‍थमा जैसी बीमारियों को दूर रखती है। दाल, सांभर, सब्जी आदि में हींग का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। सांस की बीमारियां होने पर हींग में थोड़ा पानी मिलाकर सीने पर लगाने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा खांसी, काली खांसी, अस्थमा आदि में आप हींग को शहद में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द को करे कम:-

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है। रोजाना हींग का सेवन ऐसे समय में होने वाले दर्द से भी आपको राहत दिलाता है। हींग प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन्स के उत्पादन में मदद करता है, जिससे ब्लड फ्लो आसानी से होता है। पीरियड्स के दौरान दर्द की समस्या होने पर एक ग्लास छाछ में 2 चुटकी काला नमक और 1 चुटकी हींग मिलाकर पिएं।

यह भी पढ़ें :- अनार के फायदे व नुकसान

सिरदर्द भी नहीं होगा:-

हींग शरीर में अंदरूनी सूजन को खत्म करती है। आमतौर पर सिर की धमनियों में होने वाली सूजन के कारण ही सिरदर्द की समस्या होती है। ऐसे में रोजाना हींग का सेवन आपको सिरदर्द की समस्या से भी बचा सकता है। अगर आपको तेज सिरदर्द हो रहा है, तो एक ग्लास पानी में 2 चुटकी हींग उबालें और गुनगुना हो जाने पर इसे दिन में दो बार पिएं।


Sponsored

Comments