Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976

खूबसूरती के लिए मेकअप ही नहीं अच्छी डाइट भी है जरूरी

KayaWell Icon
खूबसूरती के लिए मेकअप ही नहीं अच्छी डाइट भी है जरूरी
452 Views
KayaWell Expert

खूबसूरत दिखने की चाह हर किसी को होती है। इसी चाह के कारण लोग खूबसूरती के लिए हजारों, लाखों रुपये खर्च कर के मेकअप और सर्जरी की सहायता लेते हैं। स्वस्थ त्वचा, स्वस्थ बाल और निखार के लिए कुछ हद तक मेकअप काम करता है। मगर सिर्फ मेकअप से ही इसे नहीं हासिल किया जा सकता है। अच्छी त्वचा के लिए आपका आहार भी संतुलित और पौष्टिक होना चाहिए। मेकअप से पाया हुआ निखार और खूबसूरती वक्त के साथ कम हो जाती है और मेकअप में मौजूद हानिकारक केमिकल्स के कारण त्वचा को नुकसान भी पहुंचता है। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और अच्छी खूबसूरती के लिए आपको अपने आहार में बदलाव करना चाहिए।

लिक्विड डाइट

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए पानी से बेहतर कुछ भी नहीं, यह शरीर के विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है। आप हर्बल टी, सूप, फल व सब्जियों का जूस पी सकती हैं, क्योंकि जिनमें 10 प्रतिशत पानी होता है। यह त्वचा पर चमक भी लाता है और कसावट भी। दिनभर में नियमित रूप से कम से कम डेढ़ लीटर पानी अवश्य पीएं।

कमरख के स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

प्रोटीन डाइट

प्रोटीन भी त्वचा के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए अपने भोजन में नियमित रूप से प्रोटीन लें। अपने भोजन में सफेद मीट, मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन, और दालों को शामिल करें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होगा। क्योंकि प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ के सेवन से त्वचा की कोशिकाओं के निर्माण में वृद्धि होती है।


सलाद और खूबसूरती

चमकदार त्वचा के लिए ज्यादा से ज्यादा हरे सलाद को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इनमें बीटा कैरोटिन, विटमिन सी और विटमिन ई पाए जाते हैं, जो त्वचा को बेहतर बनाने वाले महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। एवोकैडो में विटामिन ई पाया जाता है जो सौन्दर्य बढ़ाने में सहायक होता है।


अनाज का सेवन

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए अनाज, दालों, ताजे और कच्चे फलों, सब्जियों, हरी पत्तेदार सब्जियों, मांस और मछली को अपने भोजन में शामिल करें। 

उड़द दाल के लाभकारी गुण

एंटीऑक्सीडेंट फूड

झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार जरूरी है, यह फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। झुर्रियों से बचने के लिए ब्लैक बेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्ल्यू बेरी, क्रैनबेरी और आर्टीचोक का सेवन करें


विटामिन सी का भी हो साथ

नींबू, आंवला, संतरा, अंकुरित दाल और हरी मिर्च में विटामिन सी पाया जाता है। इसे अपने आहार का हिस्सा बनाएं। क्योंकि त्वचा के लिए विटामिन सी भी बहुत जरूरी है। विटामिन सी त्वचा के लचीलेपन और कोलोजन को सुधारने में सहायक होता है।


मौसमी फल ही खाएं

बीजों वाले फल जैसे पपीता, तरबूज, खरबूजा, अमरूद, आलूबुखारा, जामुन, लीची भी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। मौसमी फल खाएं यह त्वचा को भरपूर पोषण देंगे। इससे त्वचा कोमल और चमकदार होती है। त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स बेहद जरूरी है। यह त्वचा को नष्ट होने से बचाते हैं। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा कोमल और खूबसूरत होगी बल्कि आपका स्वास्थ्य और शरीर भी स्वस्थ और अंदरूनी तौर पर मजबूत होगा


विटामिन ई खाना है फायदेमंद

विटमिन ई और जिंक रूखी त्वचा को नमी और कांति प्रदान करते हैं, यह सी फूड, एवोकैडो, मेवे व राजमा, फ्लेक्स सीड, सोयाबीन, लोबिया में पाए जाते हैं, ओमेगा-3 फैट्स सिर्फ ऑयली मछली जैसे सालमन में पाए जाते हैं, जो त्वचा की खोई हुई नमी को लौटाता है।

Sponsored

Comments