हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए काफी लाभदायक होंगी, ये चीजें

KayaWell Expert
  3/28/2019 12:00:00 AM

हरी पत्तेदार सब्जियों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे कंट्रोल करते हैं

एनबीटी:- उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर को कई बार लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि यह एक गंभीर बीमारी है। यह जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। ऐसे में, अगर हम अपनी दिनचर्या ठीक कर लें, तो काफी हद तक इस पर काबू पाया जा सकता है। एक नजर-

हरी पत्तेदार सब्जियां:-

पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें :- ये हैं हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 फ़ूड

फलियां:-

लोबिया, सोयाबीन और राजमा जैसी फलियों (बींस) में घुलनशील फाइबर सहित पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इनका सेवन ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने के साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

सोडियम:-

शरीर में रक्त प्रवाह को संतुलित बनाए रखने में पोटैशियम और सोडियम का सेवन जरूरी होता है। जिन लोगों को डायबीटीज की समस्या नहीं है, उनके लिए उबले आलू का सेवन भी फायदेमंद होता है।

केले:-

शुगर की समस्या न हो, तो सुबह नाश्ते के साथ पोटैशियम से भरपूर केले का सेवन ब्लडप्रेशर को संतुलित बनाए रखने का सबसे आसान उपाय है।

लहसुन:-

लहसुन में ऐसे कोलेस्ट्रॉलरोधी तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लडप्रेशर को संतुलित रखते हैं।

यह भी पढ़ें :- हाई ब्लडप्रेशर में क्या खाएं, क्या नहीं ?

ग्रीन टी:-

ग्रीन टी का नियमित सेवन भी हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखता है।

दूध:-

विटमिन डी बढ़े हुए रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार होता है, पर वसा की अधिकता कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकती है। इसीलिए फुल क्रीम की बजाय लो फैट मिल्क लेना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान:-

♦ नियमित रूप से बीपी चेक कराएं।

♦ धूम्रपान और अल्कोहल से दूर रहें।

♦ ज्यादा घी-तेल से बनी चीजों, नॉनवेज, जंक फूड, चॉकलेट, केक-पेस्ट्री और मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

♦ पूरे दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन न करें।

♦ नियमित रूप से एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक करें।

♦ चाय-कॉफी से दूर रहने की कोशिश करें।

♦ रोज आठ घंटे की नींद लें।

हाई बीपी के मरीजों के लिए जरूरी है कि चाय-कॉफी से दूरी बनाएं। रोज एक्सरसाइज जरूर करें।


Alcohol Addiction
Alcoholism
Diabetes: Type I
Heart Disease
High Blood Pressure
High Cholesterol
Quit Smoking (Natural Aids)
Smoking and Quitting Smoking
Mental illness

Comments