कई रोगों में लाभदायक हैं अदरक का तेल, जानें इसके फायदे

KayaWell Expert
  3/28/2019 12:00:00 AM

खांसी-जुकाम से राहत दिलाने वाला अदरक सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अदरक व उसका रस ही नहीं बल्कि इसका तेल भी सेहत संबंधित कई समस्याओं में फायदा पहुंचाता है अदरक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में मौजूद एंटी- बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खांसी-जुकाम से भी राहत दिलाते हैं। अदरक के इस्तेमाल से स्किन और बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक व उसके रस के साथ इसका तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत करने के लिए भी अदरक के तेल का सेवन किया जा सकता है।

मांसपंशियों व जोडों के दर्द में है असरदार:-

अदरक का तेल मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है साथ ही इससे शरीर में सूजन को कम किया जा सकता है। आपको भी अगर जोड़ों में दर्द रहता है तो अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में औषधीय गुण होने की वजह से यह मानव स्वाेस्य् क  और सौंदर्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें :- सर्दी के मौसम मे ऐसे बचाएं खुद को, खायेगे ये चीज तो मिलेगी अंदरूनी ताकत

खांसी जुखाम में फायदेमंद:-

अदरक हमेशा से खांसी की बेहतरीन दवा माना जाता है। खांसी आने पर अदरक के छोटे टुकडे को बराबर मात्रा में शहद के साथ गर्म करके दिन में दो बार सेवन कीजिए। इससे खांसी आना बंद हो जाएगा और गले की खराश भी समाप्त होगी। अदरक गले और नाक से बलगम को साफ करता है। खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप कई तरह से अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लड शूगर व कोलेस्ट्रॉल लेवल पर कंट्रोल:-

अदरक ब्लड शूगर लेवल को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल दिल को नुकसान पहुंचाता है अदरक कॉलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में भी मदद करता है और दिल की बीमारी से लड़ने में मददगार है। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इसके इस्तेमाल से खून में क्लाट नहीं बनते साथ ही इसमें एंटी फंगल और कैंसर प्रतिरोधी होने के गुण भी पाए जाते हैं।

पाचन में सहायक:-

पेट की समस्याओं के लिए अदरक बहुत ही फायदेमंद होता है। यह पाचन में सुधार करने में मदद करता है। अदरक को अजवाइन, सेंधा नमक व नींबू का रस मिलाकर खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इससे पेट में गैस नहीं बनती, खट्टी-मीठी डकार आना बंद हो जाती है। साथ ही कब्जर की समस्याे से भी निजात मिलती हैं।

मासिक धर्म के दौरान:-

महिलाओं को मासिक धर्म चक्र के दौरान कई प्रकार की समस्याबओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में महिलाओं को विशेष से दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। अदरक तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो मासिक धर्म चक्र की समस्यााओं को प्रभावी रूप से रोक सकते हैं। इस तरह से में अदरक तेल के फायदे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी जाने जाते हैं।

गठिया में फायदेमंद:-

ऐसा माना जाता है कि गठिया दर्द को दूर करने के लिए अदरक तेल की तुलना में कोई और बेहतर विकल्पा नहीं है। इसके लिए आप अदरक और बादाम तेल के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। अदरक का सेवन करने से गठिया, अर्थराइटिस, साइटिका, गर्दन और रीढ की हड्डियों के रोग के इलाज में किया जा सकता है।

लम्बे, मजबूत व डैंड्रफ फ्री बालों के लिए:- 

अदरक में मौजूद मिनरल्स आपके स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इसके अलावा ये आपके कमजोर बालों को टूटने झडनें से भी बचाता है और उन्हें स्ट्रॉन्ग बनाता है। हेयरफॉल रोकने के लिए अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक के तेल का उपयोग बालों के रोम को विकसित करने और उनके विकास को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह बालों के झड़ने को भी आसानी से रोक सकता है। डैंड्रफ का इलाज करने के लिए आप हर स्ना न के बाद अपने बालों में अदरक तेल का उपयोग कर सकते हैं। अदरक का तेल बालों में प्राकृतिक चमक दिलाने में भी सहायक होता है। 

यह भी पढ़ें :- जानिये गठिया रोग में क्‍या खाएं और क्‍या ना खाएं

बेदाग व खूबसूरत त्वचा के लिए:-

अदरक के तेल में मौजूद एंटीऑक्सी डेंट मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टिरिया को रोकने में मदद करते हैं। मुंहासों का प्रमुख कारण बैक्टींरिया होते हैं जो त्वटचा रोम छिद्रों में गंदगी के कारण उत्प न्नो होते हैं। मुंहासों के लिए आप एलोवेरा जेल और नींबू के रस के साथ अदरक के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इन तीनों के मिश्रण को अपनी त्विचा में या मुंहासे प्रभावित जगहों पर लगाएं। लगभग 20 मिनट के बाद आप अपनी त्व‍चा को सादे पानी से धो लें।

अदरक के तेल के नुकसान:-

♦ यदि आपको अदरक के तेल का उपयोग करने के दौरान किसी प्रकार की समस्या हो तो इसका उपयोग तुरंत ही बंद कर देना चाहिए। साथ ही आवश्यसकता से अधिक मात्रा में अदरक के तेल का सेवन या अन्यब तरीके से किया गया उपयोग हानिकारक हो सकता है।

♦ अधिक मात्रा अदरक के तेल का उपयोग एलर्जी पैदा कर सकता है।

♦ अधिक मात्रा में अदरक के तेल का सेवन मासिक धर्म की समस्यासओं को बढ़ा सकता है।

♦ कुछ लोगों की त्वअचा संवेदनशील होती है जिसके कारण उनकी त्वाचा में जलन हो सकती है।

♦ अदरक के तेल के नुकसान में दस्तव और पेट खराब करना आदि शामिल है।


Arthritis
Common Cold
Cough
Dark Skin on Neck
Dry Hair
Dry Skin
Hair Loss
Itchy Skin
Joint Pain
Muscle Pain
Muscle
Bone and Joint
Oily Hair
Oily Skin
Stomach Ache
Stomach Flu
Flu

Comments